Skip to main content

सत्यनारायण कथा में सामाजिक संगठन के सूत्र।

सत्यनारायण कथा में सामाजिक संगठन के सूत्र।
**********************
यूँ तो हम सभी अपने घरों में मासिक पूर्णिमा को सत्यनारायण व्रत का विधान करते हैं।सत्यनारायण रूप भगवान विष्णु की उपासना कर कथाश्रवण वा वाचन भी करते हैं।किंतु प्रथमोध्यायतः सप्तमोध्याय वा पंचमोध्याय पर्यंत ब्राह्मण, बनिया ,राजा आदि प्रतीकों की कथामात्र है यह।क्या यह एक मासिक बैठकी या कथासुनकर पंचामृत एवं अन्य भोगपदार्थों के सेवन कर निज निज गृह जाहु भर है!आईये अपनी विचारणाशक्ति से दृष्टिपात करते हैं।
कथारंभ कलिकाल में लोगों के कष्ट निवारण हेतु ऋषियों की संगोष्ठी से होता है।पुनः नारद विष्णु संवाद का क्रम जहाँ सत्यनारायण पूजा का विधान एवं स्वरूप को वर्णित किया जाता है।अब इसके आगे की कथा एक गरीब ब्राह्मण के द्वारा सत्यनारायण की उपासना से आरंभ हो साधु नामक वैश्य से विस्तार पाआगे..
राजा एवं यदुवंशियों तक पहुचती है।इस पूरे कथाप्रकरण में ध्यातव्य यह कि कथा कभी भी किसी एक अकेले के द्वारा सम्पन्न नहीं होती।जिसने भी की अपने इष्टमित्रों परिजनों को आमंत्रण देकर ही सबके साथ मिलकर की।सर्वप्रथम वह ब्राह्मण जो अतिनिर्धन है ।जीवोपार्जन हेतु नित्य भिक्षाटन करता है उसने भी सर्वजन सम्मुख ही कथारंभ की है।उसने यह भी नहीं सोचा कि मैं निर्धन होकर इतने लोगों को बुलाकर इनका सम्मान किस बूते कर पाऊँगा।उसके बाद भी जिनलोगों ने की सबने ऐसा ही किया।और जिस एक राजा ने समूह से अलग हो पूजन की अवहेलना की उसकी भी स्थिति का स्पष्ट चित्रण किया गया।पुनः उसे भी समूह के मध्य आकर ही नवजीवन मिला।इस तरह सम्पूर्ण कथानक पर दृष्टिपात करने से एक बात स्पष्ट होती है कि हमारे ऋषियों के द्वारा जितने भी व्रत त्योहार या पर्वों की कल्पना की गई है वे निरर्थक नहीं पूर्णतया सार्थक हैं।यह सत्यनारायण व्रत कथा  भी अपने आपमें संगठन के रहस्य को छिपाये है।यूँ कहें कि सांगठिक सूत्र है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।जब जब भी संगठन से इतर जिसने भी एकाकी गमन का प्रयास किया उसमें भटकाव दिखा।पुनर्कल्याणार्थ वापस संगठित होना ही पड़ा।एक मूल मंत्र जो इस कथा में देखने को मिला वह यह कि संगठन निर्माण हेतु धनोबल की नहीं मनोबल की प्रधानता है।क्योंकि यदि दरिद्र ब्राह्मण ने धन की चिंता की होती तो शायद कथाविस्तार नहीं कर पाती।मनोबल के आधार पर ही उसने धनबल के रूप में साधु नामक वैश्य एवं राजा तक को जोड़ा।यह भी बताने का प्रयास किया गया है कि जब जब भी हम अपने अह़ंवश समाज से विलग होते हैं हमें मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।और अंत में वापस समाज या संगठन ही हमें इनसे उबरने में सहायक होता है।
...मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"।

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"