Skip to main content

लोकस्तदनुवर्तते।

लोकस्तदनुवर्तते।
प्रत्येक श्रेष्ठ मनुष्य ही अनुकरणीय होता है।जनसामान्य उसका ही अनुकरण करते हैं।श्रेष्ठता की पहचान उसकी भाषा,बोली,भाव,समाजोपयोगी क्रियाकलाप ,वाणी की सौम्यता ,अपने से श्रेष्ठ जनों के प्रति सम्मान का भाव एवं कथनी करनी में समानता से होती है।कारण यह है कि सामाजिक जन उस श्रेष्ठ पुरुष का ही अनुकरण करते हैं।दुराग्रही,दुराचारी, दंभी,लंपट,मिथ्याभाषी, लोभी,अतिवाचाल,श्रेष्ठजनों ,विद्वानों के बीच अपनी थोथी दलील से अपनी महानता सिद्ध करने वाला ,दुराचारी, बेवजह दूसरों पर दोष मढ़नेवाला ,सामाजिक होने का स्वांग भरने वाला कभी भी सामाजिकों की दृष्टि में श्रेष्ठ की श्रेणी को प्राप्त नहीं करता।दिन रात जो अपने को महान और दूसरों को निम्नस्तरीय बताने की कोशिश में लगा रहता हो उसे कभी भी समाज श्रेष्ठता की श्रेणी में स्वीकार नहीं कर सकता।अतः स्पष्ट है कि श्रेष्ठता की श्रेणी में स्थान पाने के लिये हमें सदैव विनम्र,दंभहीन,सौम्यभाषी,क्रियाशील, सन्मार्गी, बोधगम्यतादि जैसे आचरणो से युक्त होना होगा।हमारे शास्त्रों में निहित तत्वों को समझकर यथासाध्य अपने व्यवहार में लाना होगा।योगीराज श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के तृतीय अध्याय में इस हेतु अपने प्रिय सखा अर्जुन को उपदेशित करते हुये इस आशय का संकेत देते कहा.....
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत् प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।
अर्थात् महान या श्रेष्ठ की श्रेणी को प्राप्त करने की इच्छा करने वाले व्यक्ति को चाहिये कि वह शास्त्र की मर्यादा का सदैव ध्यान रखे।उसके द्वारा व्यवहार में ,आचरण में,विचार में,लेखन में या वाचन में अथवा उसके किसी भी क्रियाकलाप में लोक या शास्त्र की मर्यादा कदापि भंग न हो।यदि इन गुणों को हम अपने भीतर समाविष्ट कर लें तो तो समाज या राष्ट्र हर स्थान पर श्रेष्ठों की श्रेणी में हम सम्मान पाने के अधिकारी अवश्य होंगे।ऐसे आचरण से विमुख होने पर व्यक्तिगत तो हमें हानी का सामना करना ही पड़ेगा साथ ही समाज या राष्ट्र भी इस हानि से वंचित नहीं रह पायेगा।आगे इसे स्पष्ट करते हुये पुनः जगदाधार ने कहा...
यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रितः।
मम वर्त्मानुवर्तंते मनुष्याः पार्थ सर्वशः।।
श्रीकृष्णार्पणमस्तु।
.....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"।

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"