कृष्णनीति।
आज की राजनीति
कृश्चिनीटि
मेकाले की पद्धति पर
आधारित
इसीलिये खेलते हैं खेल
जोड़ तोड़ का
महर्षि वेदव्यास की परिभाषित नीति
कृष्णनीति
जहाँ जोड़ है हर तोड़ का
बातें होती हैं सिर्फ
जोड़ने की तोड़ने की नहीं
विशाल आर्यावर्त्त
बना भारतवर्ष
पहुँचा फर्श से अर्श
जब तक रहा हिन्दुस्तान
पाता रहा उत्थान
बनते ही इंडिया
हम भूल गये रास डांडिया
करने लगे डांस ब्रेक,बैले
कृश्चिनीटि के बैनर तले
पुनः चाहिये यदि "आर्यावर्त्त"
माननी होगी आपको
कृष्णनीति की अकाट्य शर्त।।
.....मनोज कुमार मिश्र "पद्मनाभ"।
Comments
Post a Comment