जिंदगी की हर घटना
एक अंजाम देती है
भेंड़चाल से अलग रहने का
हर पल पैगाम देती है
हर हवा के साथ आयी नयी खुशबु
जिंदगी जीने का नया आयाम देती है।
तूफानों की भी अपनी भाषा होती है
उसे भी आपसे कुछ
मिलने की आशा होती है
समझ गये अगर भाव तूफान के
जिंदगी सँवर जायेगी
की अगर ना समझी आपने
बनी बनाई सब बिगड़ जायेगी।।
****मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"।
Comments
Post a Comment