Skip to main content

सनातन धर्म।

🚩सर्वश्रेष्ठ सनातन धर्म 🚩
 🌹 संसार में मुख्य रूप से चार धर्म प्रचलित है---हिन्दूधर्म (सनातनधर्म) मुस्लिमधर्म, बौध्दधर्म, और ईसाईधर्म। इन चारों धर्मों में से एक-एक धर्म को मानने वाले करोड़ों मनुष्य हैं। इन चारों धर्मों में भी अवान्तर कई धर्म है। हिंदू धर्म को छोड़कर शेष तीनों धर्मों के मूल में धर्म चलाने वाला कोई व्यक्ति मिलेगा, जैसे-- मुस्लिम धर्म के मूल में मोहम्मद साहब, बौद्ध धर्म के मूल में गौतम बुद्ध और ईसाई धर्म के मूल में ईसामसीह मिलेंगे। परंतु हिंदू धर्म के मूल में कोई व्यक्ति नहीं मिलेगा। कारण कि हिंदूधर्म किसी व्यक्ति के द्वारा चलाया हुआ धर्म नहीं है, प्रत्युत यह अनादि काल से चला आ रहा है। जैसे भगवान सनातन् (शाश्वत) है, ऐसे ही हिंदू धर्म भी सनातन है, इसलिए हिंदू धर्म को "सनातनधर्म" भी कहते हैं। भगवान ने भी इस सनातनधर्म को अपना स्वरूप बताया है। जिस युग में जब-जब इस सनातन धर्म का ह्रास होता है, हानि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेकर इसके संस्थापना करते हैं। तात्पर्य है कि भगवान भी इसकी रक्षा करने के लिए ही अवतार लेते हैं, इसको बनाने अथवा उत्पन्न करने के लिए नहीं। अर्जुन ने भी भगवान को सनातन धर्म का रक्षक बताया है।
एक उपज होती है,और एक खोज होती है। जो वस्तु पहले मौजूद न हो उसकी उपज होती है, और जो वस्तु पहले से ही मौजूद हो,उसकी खोज होती है। मुस्लिम,बौद्ध और इसाई-- ये तीनों ही धर्म व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज है। परंतु सनातन हिंदू धर्म किसी व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज नहीं है। यह विभिन्न ऋषियों के द्वारा किया गया अन्वेषण (खोज) है --ऋषयो मन्त्रद्रष्टार:। अतःहिंदू धर्म के मूल में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया जा सकता। यह अनादि, अनन्त और शाश्वत है। अन्य सभी धर्म तथा मत- मतान्तर भी इसी हिंदू धर्म से उत्पन्न हुए हैं। इसलिए उन धर्मों में मनुष्यों के कल्याण के लिए जो साधन बताए गए हैं, उनको भी हिंदू धर्म की ही देन मानना चाहिए। अतः उन धर्मों में बताए गए अनुष्ठानों का भी निष्कामभाव अथवा सकाम भाव से कर्तव्य समझकर पालन किया जाए तो कल्याण होने में संदेह नहीं करना चाहिए। प्राणी मात्र के कल्याण के लिए जितना गहरा विचार हिंदू धर्म में किया गया है उतना और किसी धर्म में नहीं मिलता। हिंदू धर्म के सभी सिद्धांत पूर्णतया वैज्ञानिक और कल्याण करने वाले हैं। अतः हिंदू धर्म सर्वश्रेष्ठ हैं।🙏
     🚩 सनातन धर्म की जय हो 🚩
        🙏🌹 जय श्री राम 🌹🙏

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"