Skip to main content

डूब मरो शरम से।

डूब मरो शरम से।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
कल मेरे एक मित्र ने मुझसे कहा"डूब मरो शरम से"।मैं तो सुनकर सोंच में पड़ गया।आखिर डूब भी मरूँ तो कहाँ और कैसे?मैं जहाँ रहता हूँ वहाँ डूबने के साधन ही नहीं।नदी है पर अभिशप्त।पानी का नामोनिशान नहीं।तालाव भी हैं पर सब सूखे।कूआँ तो अब फेसबुक पर ही दिखाई पड़ता है कभी कभी।बात अगर चुल्लु भर पानी की करें तो वह भी नसीब नहीं।क्योंकि पानी का टैंकर मुहल्ले में लगते ही आगे आगे लंबे लंबे बाल वालों की पंक्ति हँड़िया डबरा के साथ।उसके पीछे उसके डेढ़ दर्जन चेंगने मेंगने ।नहाने कपड़ा धोने से लेकर बर्तन माँजने को तैयार।नतीजा चुल्लु भर के लिये भी मेरा नंबर आते आते बूँद बूँद टपकना शुरु हो जाता है।अब भला बूँद भर में नाक तो डूबेगी नहीं फिर मरूँ भी तो कैसे?चलिये एक रास्ता और है जो मौत तक पहुचा सकता है ,देखते हैं शायद मित्र का चैलेंज पूरा कर सकूँ।चलता हूँ बिजली का करेंट लगाने सुनते हैं इससे बड़ी जल्दी मौत आती है।ले बलैया ई का जैसहीं बिजली का नंगा तार पकड़ने के लिये अपना हाँथ बड़ी मुश्किल से बढ़ाये लाईने कट गया।अब इंतजार भी केतना देर करें।कोई ठिकाना है कब लाईन आवेगा।अगर आ भी गया तो फिर हाँथ बढ़ाते कट जायेगा तब का करेंगे।बड़ा फजीहत हैअब मरना भी ।मेरे मित्र ने कहा है शरम से मरने को।भाई अब शरम है कहाँ ?तीस बरस हो गये झेलते झेलते एतना दिन का शरम बैठा रहेगा!अच्छा एक जगह और है वहाँ भी कोशिश कर लेते हैं ।बड़का बड़का नाला और छोटकी छोटकी नाली भी है शहर में।बड़ा बड़ा गटर और मेन होल भी है।ऊ सब जहाँ तहाँ ढक्कन खोल के रखता है।सालो भर कीचड़ से बजबजाता और पोलिथिन के पैकेट तैरते रहता है नाला नाली में।जरूर मरे भर पानी होगा उसमें।ल ई का उहाँ नजदीक जाये ला भी सोंचे पड़ रहा है।दूरे से सड़ल महक रहा है।उबकाई नियन लग रहा है।अब ऐहू अंतिम प्रयास विफले हो गया।अब फिर कुछ तरकीब सोचेंगे तब तक आईये बताते हैं आपको कि मेरे मित्र एतना खिसिआयल काहे हैं हमरा पर।बात आज से तीस बरस पहिले का है।तब से आज तक झेल रहे हैं।दरसल उस समय मेरे दुनो हाँथ में बिमारी हो गया था।बढ़िया से काम नहीं कर रहा था।डाक्टर के पास गये देखाये त ऊ बोले कि ठीक हो जायेगा ईलाज थोड़ा लंबा चलेगा।मैने कहा कोई बात नहीं ठीक हो जायेगा न!केतना दिन तक बरदास्त करना होगा?डाक्टर साहेब बोले फिलहाल पाँच बरस के दवाई लिखते हैं खाईये तब तक शायद ठीक हो जाये!मैने कहा चलिये आपका बात मान लेते हैं।दवाई खाते पाँच बरस बीत गया ।बकि कोई खास फायेदा नहीं बुझाया।हाँ एक हाँथ थोड़ा बहुत काम करने लगा।वैसे भी एक हाँथ तो जादे चलबे करता है सबका।दुनो बराबर चले तब न।फिर गये डाक्टर साहेब के पास।बोले कि का डाक्टर साहेब पाँच बरस हो गया अभी तक कोई विशेष फायदा नहीं बुझा रहा है आपके दवाई से।ऊ बोले देखिये आपका बिमारी पुराना है ।समय लगेगा।एक हाँथ तनिमनि काम कर रहा है न!पाँच बरस और अभी यही दवाई खाईये ठीक हो जायेगा।यही क्रम पिछले तीस बरस से चल रहा है।विश्वास करके दवाई खा रहे हैं बकि फायेदा के नामे नहीं है।फिर पाँच बरस पूरा होवे वाला है।अब तो एक हाथ एकदम से काम करना बंद कर दिया है।कोई घटना भी शहर में घटता है त उसपर भी नहीं उठ पाता ।अभी ताजा घटना एगो घटा मेडिकल कालेज में एगो मेहरारू के साथे ई मरलाहा कोरोना के लाकडाउन में।एगो डाक्टर उसके साथ छेड़खानी किया ऊ बेचारी सदमा से मर गई।बकि ई हाँथ ऐसन की एकदम उठे के लायक हैये नहीं है।ई लौकडाउन में गरीब गुरबा सबके बिना जात पुछले अनाज देवे के आदेश ऊपर से है बकि हियाँ ओकरो में जात पूछ के देवल जा रहा है।शहर में आम दिन केतनो खून खराबा हो जाये,कोई अफसर चाहे सरकारी मुलाजिम अपना मनमाना करे ,शिक्षा के मसला हो,स्वास्थ्य के मामला हो,पुलिसिया दबंगै होवे,बिजली,पानी,सड़क,गली,नाली कुछो भी समस्या हो ई हाथ एकदम से लटकल रहता है।उठिये नहीं सकता है।एही सब चक्कर में मेरे मित्र ने सलाह दिया मुझको कि बाबा तीस बरस से आप ई डाक्टर के दवाई विश्वास करके खा रहे हैं बकि अब तो ठीक होवे के बजाये ई एक हाथ तो एकदमें काम करना बंद कर दिया!एकदम से सूख गया है।यही चलते कमजोरी भी एतना हो गया है कि मुँह से भी आवाज नहीं निकलता है।अगर जान बचाना है तो अबरी ई हाथ को कटवा दीजिये।आर्टिफिशियल हाथ लगवा लीजिये।आजकल ऊ भी ओरिजिनल नियन काम करता है।आऊ न बात मानना है तो तीस बरस से झेल रहे हैं महाराज डूब मरिये शरम से।अब हम तो तबे से सोंच रहे हैं का करें,हाँथ कटवा दें कि फिर पाँच बरस ओही दवैया खाके देखें!
💐💐@मनोज कुमार मिश्र "पद्मनाभ"।

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"