दो चुटकी सिन्दूर की कीमत
तुम क्या जानो देव बाबू
अब तो हाँथ पीले करने को
हल्दी की कीमत लाखों में है
बेटी की हल्दी तक तो फाँकाकसी ही रही
बहु के हल्दी की कीमत तुम क्या दे पाओगे
सरकार ने दिया है नारा बेटी बचाओ का
उसने बहु को जलाया गुनाह क्या किया
मतलब भी समझा करो लिखने का
अपनी बेटी तो बची ही है
जली तो बहु ही न।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐@पद्मनाभ**************

Comments
Post a Comment