मेट्रो ने आसान कर दी यात्रा
बिना थके लंबा सफर
चेहरे पर थकान का नामोनिशान नहीं
फुल्ली ए. सी.जो है
लीजीये न मजा अब तेज रफ्तार का
चंद घंटों में इस शहर से उस शहर का
अरे शहर ही क्यों जनाब
सूबा तक का सफर तय कीजिये
बस कुछ घंटों में
आ रही है बुल्लेट ट्रेन जल्द ही
बढ़ जायेगी रफ्तार
हमारे जिन्दगी की
भागेंगे आखिर बुल्लेट के साथ जो।
@*******पद्मनाभ💐💐💐💐💐💐💐💐
Comments
Post a Comment