पिये जा रहा हूँ।
💐💐💐💐💐
पिये जा रहा हूँ मैं बस ज़ाम लब से लिये जा रहा हूँ
न कोई गिला है न है कोई शिकवा तेरी याद में जिये जा रहा हूँ मैं बस जाम लब से लिये जा रहा हूँ।
न रोको मुझे तुम न टोको मुझे मेरे हाल पे यूँ मुझे छोड़ दो
तेरे ग़म को दिल में सिये जा रहा हूँ मैं बस ज़ाम लब से लिये जा रहा हूँ।।
नहीं कोई मदिरा का आलय यहाँ
मधुघट नहीं और प्याले यहाँ
न कोई भी साकी पिलाता मुझे
नहीं झूमने को बताता मुझे
अपनी ही मस्ती जिये जा रहा हूँ
पिये जा रहा हूँ मैं बस जाम लब से
लिये जा रहा हूँ।।
@पद्मनाभ*******
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
Comments
Post a Comment