ये हमारा हिन्दुस्तान है
जिसके पीछे दुनिया का
हर मुल्क आज हैरान परेशान है
जो कहते थे मसूद अज़हर हमारे
देश की पहचान और शान है
बेचारे देख रहे अब तिरछी नज़र से
अपनी गिरेबान हैं
आका समझ बैठे थे जो
मुल्केपाक को कल तक
बेचारे आज दिख रहे मानो
कोई परिंदा बेजुबान हैं
शेर की दहाड़ ने हिला कर रख दिया
पूरी कायनात को एक में मिलाकर रख दिया
दिखा दी ताकत शेरे हिन्दुस्तान की
तिरंगे का सर ऊँचा किया भारत महान की
आओ सब मिल बोलें वंदे मातरम्
जय हो जय हो आर्यावर्त महान की।।
💐💐💐💐💐💐💐@पद्मनाभ**********
Comments
Post a Comment