आप का होना है
ना किसी के लिये
आप तो होते हैं
बस अपने लिये
आप रोते हैं किसी के गम मे
ना किसी के लिये
ये रोना है आपका सिर्फ अपने लिये
कुछ किया गर कहीं आपने
दूसरों की खुशी के लिये
ना किया वो करम दूसरों के लिये
जो मिली वो खुशी थी आपके लिये
एक ऊँगली उठाई आपने उनके लिये
इत्तफाकन तीन आ गई आपके लिये
💐💐💐💐💐@पद्मनाभ***************
Comments
Post a Comment