सूरज की तपन
💐💐💐💐💐
सूरज तपता है नित्य
आपको तप्त करने के लिये
सूरज जलता है नित्य
जगत को प्रकाशित करने के लिये
जलते हैं आप भी नित्य
अपनो के बढ़ते कद को देखकर
गति को अवरुद्ध करने का भाव लिये
सूरज की जलन आपको गतिमान करती है
सूरज की तपन आपको मतिमान करती है
पर आपकी जलन अवरुद्ध करती है
प्रगति पथ के पथिक का हर कदम।।
💐💐💐💐💐💐💐@मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"💐💐💐💐💐💐💐💐💐
Comments
Post a Comment