Skip to main content

पानी पिलाया।💐१💐

पानी पिलाया 
💐💐💐💐
संज्ञा समिति ,गयाधाम, गया के तत्वावधान में आज समिति आदि संस्थापक विद्वद्वरेण्य ज्योतिर्विद ,पूर्व लेखा पदाधिकारी अ.मे.कालेज गया स्मृतिशेष पं. सुरेश मिश्र को समर्पित नियमित निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन सम्पन्न।
सिविल लाइन्स ,थाना परिसर स्थित शिवमंदिर प्रांगण में डा.शिवकुमार मिश्र ,पूर्व कोषाध्यक्ष केन्द्रीय के सौजन्य से अपने पुज्यपाद पिताजी पं.सुरेश मिश्र को समर्पित संज्ञा समिति गयाधाम, गया के आयोजकत्व में समाज हित में जनसामान्य के सेवार्थ निःशुल्क प्याऊ के संचालन का भार वहन किया।यह समाज हित एवं संगठन के हित में एक मिशाल ही नहीं बल्कि संज्ञा महापरिवार के लिये एक प्रेरणाश्रोत का कार्य है।
जीवन सिर्फ अर्थोपार्जन कर अपने परिवार तक ही सीमित रहने का नाम नहीं है।सनद रहे आपके कमाई पर समाज का भी हक होता है ,क्योंकि उसकी दुआएँ आपके साथ होती हैं।ऐसे में आपका यह कर्तव्य बनता है कि अपनी आय का एकांश ही सही समाज हित में अवश्य लगायें।संगठन से आमलोगों का यह प्रश्न अमूमन रहता है कि संगठन समाज हित में क्या कर रहा है?कोई भी बड़ा संगठन आपके घर की या आपकी व्यक्तिगत समस्या का समाधान भले न करे किन्तु आपमें मे से किसी एक के भीतर भी यदि ऐसे सामाजिक भाव भरने में सक्षम होता है तो संगठन सफल माना जायेगा।इस मायने में संज्ञा समिति की तमाम शाखाएँ प्रथम पंक्ति में दिखती हैं।इसके एक नहीं अनेकों मिशाल आयदिनों देखने को मिलते हैं।हाँ यह दीगर है कि यह अपने कारनामों का ढोल नित्य नहीं पीटता सरेआम।विशेष अवसरों पर अपनी कारस्तानियों से समाज को अवगत अवश्य कराता रहता है।इस संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य अपने भीतर समाज के लिये कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं और समय पर उसको अपने अंजाम तक पहुचाने में भी पीछे नहीं रहते।
हम अपनों से झगड़ते भी हैं ,लेकिन मुद्दों को लेकर।बात जहाँ समाजहित की होती है वहाँ हमारी मतभिन्नता कतई आड़े नहीं आती।हम सबका साथ सबका विकास की सोंच रखते हैं।
गया जैसे भीषण जल संकट वाले क्षेत्र में विगत कयी वर्षों से समिति के द्वारा जनसामान्य के हितार्थ शीतल प्याऊ की निःशुल्क व्यवस्था की जाती रही है।उसी कड़ी में मिष्टी युक्त जल पान की निःशुल्क व्यवस्था इस वर्ष भी की गई है।इसका सौजन्य श्रेय इस बार डा.शिवकुमार मिश्र को जाता है।
💐💐💐💐💐@पद्मनाभ*****
शेष अगले दिन।

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"