चौकीदार अकेला
कर रहा है सामना
सबका उस मेढक की तरह
जो सारी रात बरसात मे
चतुर्दिक घिरा काले मेघों से
टर्र टर्र कर हमें जगाये रहता है
और हम उसे अपनी चैन की खातिर
दूर भगाने की नाकाम कोशिशों में मशगूल
ठीक वैसे जैसे कोई एयर स्ट्राइक के प्रमाण
की माँग कर रहा फिर भी वह अडिग स्थिर शांत
अपनी ड्यूटी पर मुश्तैदी से तैनात।
💐💐💐💐💐@पद्मनाभ***************
Comments
Post a Comment