फाग मधुवन में।
************
राधा खेल रही है फाग
आज मधुवन में
बजा दे जरा बाँसुरी
कान्हा हाथ लिये पिचकारी
राधा हाथ अबिर की थाली
गोप ग्वालन झूम रहे हैं
पी पी करके भाँग
आज मधुवन में
राधा खेल रही है फाग
आज मधुवन में
बजा दे जरा बाँसुरी
नंद बाबा संग खेलें यशोदा
गौरा के संग गौरी खेलें
संग संग झूमें भुत बैताल
आज मधुवन में
राधा खेल रही है फाग
आज मधुवन में
बजा दे जरा बाँसुरी
विष्णु के संग लक्षमी खेलैं
जनकसुता संग खेलें राम
संग संग झूम रहे हनुमान
आज मधुवन में
राधा खेल रही है फाग
आज मधुवन में
बजा दे जरा बाँसुरी
भक्त जनन के मन हर्षावै
तन मन सुधि अब कोई न पावै
मदन मोहिनी संग संग झूमैं
आज मधुवन मे
राधा खेल रही है फाग
आज मधुवन में
बजा दे जरा बाँसुरी।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐@पद्मनाभ***********
Comments
Post a Comment