Skip to main content

कुर्बानी कुर्बानी कुर्बानी।

कुर्बानी कुर्बानी............
गतांक से आगे...
हाँ तो मैं बात कर रहा था कुर्बानी या बली की।कुर्बानी या बली वस्तुतः एक ही पर्याय हैं।
हमारी सनातन परम्परा में बली और इस्लामिक परम्परा म़े कुर्बानी होता है।पर दोनो भाव मात्र समर्पण ही है।समर्पण सिर्फ और सिर्फ आत्मा का।दूसरे की नहीं अपनी आत्मा का ।अब आप कहेंगे यह कैसे संभव है?भला जब म़ै अपनी ही आत्मा का समर्पण कर दूँगा तो कुर्बानी कौन करेगा ?इसी को समझना ही तो असली कुर्बानी है मेरे भाई जान।जिस दिन हमने इसको समझ कर आत्मसात कर लिया अल्लाह हमारी कुर्बानी कुबूल कर हमारी सारी मुरादें पूरी कर देगा।अब आप यह समझें कि आत्मबली कैसे देंगे ?अपनी आत्मा को अल्लाह के नजर कैसे कुर्बान करेंगे?
बड़ी आसान है इसे समझना और कर पाना।बस थोड़ा जी को कड़ा करना होगा।हिम्मत बाँधनी होगी ।क्योंकि आत्म हत्या करने जा रहे हैं आप।
अरे घबरा गये आत्महत्या की बात सुनकर।डर गये न।भला सोंचीये आप मरने से कितना डर लगता है।आप मरना नहीं चाहते अपने अल्लाह के लिये लेकिन एक निरीह प्राणी को मार देना चाहते हैं।कभी सोंचा वह कितना डरा सहमा रहता होगा जब आप उसकी गर्दन रेत रहे होते होंगे।कुर्बानी आत्म समर्पण है।किसी दूसरे का समर्पण नहीं।समर्पण का मतलब कतई किसी का या अपनी आत्मा का वध नहीं।समर्पण अपनी आत्मा में समाहित कुविचारों का,अपनी दुर्नीतियों,अपनी बुराइयों का,अपनी कुसंगति का,अपनी अहंकारिता का,अपने बड़प्पन भाव का,अपनी आसक्ति का ,अपनी अकर्मन्यता का,और अपने कुभाव का।यही सच्ची कुर्बानी है।यही बली है।इसी को अल्लाह कुबूल फर्माता है।यदि आपने ऐसा नहीं किया तो खुदाकसम अल्लाह त आला कभी आपको मुआफी नहीं देगा।आपको जन्नत की जगह दोजख ही नसीब होगा।कभी स्वर्ग की कामना पूरी नहीं होगी।नारकीय जीवन ही मिलेगा।और यदि आपके धर्मग्ंथ आपको ऐसा आदेश देते है,आपके ऋषि या पैगम्बर ऐसा आदेश देते हैं तो बेशक आप उसका अनुपालन करें ।किसकी हिम्मत है जो आपको रोक दे।
                         💐💐बकरीद मुबारक💐💐
                                    ***मनोज***

Comments

Popular posts from this blog

रावण का काम तमाम।

रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण  नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम  होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"

टोटके।

*🥦तांत्रोत्क वनस्पति टोटके🥦* 🕉️🏹🚩🔔🐚📿🔱 छोटे-छोटे उपाय हर unघर में लोग जानते हैं, पर उनकी विधिवत् जानकारी के अभाव में वे उनके लाभ से वंचित रह जाते हैं।हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न पेड़-पौधों के पत्तों, फलों आदि का टोटकों के रूप में उपयोग भी हमारी सुख-समृद्धि की वृद्धि में सहायक हो सकता है। यहां कुछ ऐसे ही सहज और सरल उपायों का उल्लेख प्रस्तुत है, जिन्हें अपना कर पाठकगण लाभ उठा सकते हैं। ♦बिल्व पत्र : अश्विनी नक्षत्र वाले दिन एक रंग वाली गाय के दूध में बेल के पत्ते डालकर वह दूघ निःसंतान स्त्री को पिलाने से उसे संतान की प्राप्ति होती है। ♦अपामार्ग की जड़ : अश्विनी नक्षत्र में अपामार्ग की जड़ लाकर इसे तावीज में रखकर किसी सभा में जाएं, सभा के लोग वशीभूत होंगे। ♦नागर बेल का पत्ता : यदि घर में किसी वस्तु की चोरी हो गई हो, तो भरणी नक्षत्र में नागर बेल का पत्ता लाकर उस पर कत्था लगाकर व सुपारी डालकर चोरी वाले स्थान पर रखें, चोरी की गई वस्तु का पला चला जाएगा। ♦संखाहुली की जड़ : भरणी नक्षत्र में संखाहुली की जड़ लाकर तावीज में पहनें तो विपरीत लिंग वाले प्राणी आपसे प्रभावित होंगे। ♦आक की जड़ :...

कैसे उसे बुलाऊँ मैं

नयनो से हैं रूठी नीदें सपन कहाँ सजाऊँ मैं। दूर हो गइ रूह जिगर से वापस  कैसे  लाऊँ  मैं। सूख गये आँसू आँखों के कैसे  धार   बहाऊँ   मैं। सुनने वाला पास नहीं जब हालेदिल किसे सुनाऊँ मैं। बाती है पर स्नेह नहीं जब फिर कैसे दीप जलाऊँ मैं। रिसते हों जब जख्म ह्रदय में मरहम   कहाँ  लगाऊँ   मैं। हार गया हूँ तनहा रहकर कैसे   उसे   बुलाऊँ   मैं। फूलों की खुशबु जब आती दिल  को  कहाँ  सजाऊँ  मैं। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"