सोचिए जरा
राह चलते
कहीं ओवरब्रिज गिर जाये
रेल चलते पटरी की गड़बड़ी के
कारण ट्रेन उलट जाये
ऊबड़ खाबड़ सड़क के कारण
यात्रियों से खचाखच भरी बस पलट जाये
सौ दो सौ चार सौ की जान चली जाय
हानी नहीं लाभ ही तो होगा
मुफलिसी में परिवार मालामाल जो होगा।
जिन्दगी भर कमाके पांचलाख कहाँ देखे
इस हाल में मरने पर कफन से लेकर
किरिया करम तक निःशुल्क
खाते में आ गयी मोटी रकम अलग से
भला क्यों नहीं जयकार करेगा मुल्क?
💐💐मनोज💐💐
रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"
Comments
Post a Comment