लगी है आग घर में फिर
बुझाना चाहता हूं मैं
पड़ोसी सेंकते हैं हाथ
मेरा ही भाई जो है साथ
करूँ मैं लाख कोशिश आज
समझ में कुछ नहीं आता
मेरे ही सामने सबकुछ मेरा
जलता नजर आता
बनाने में जिसे हमने
बरस चालीस लगाये थे
उजड़ता देख उसको अब
मेरे आंसू नहीं थमते
अपने स्वार्थ की खातिर
जला डाला इसे उसने
तमाशा देखते सब हैं
धधकते आशियाने की
💐💐मनोज💐💐
रावण का काम तमाम । ****************** माना कि मैं अत्याचारी था देव मनुज सब पर ही भारी था। सीता का कर अपहरण नारी का अपमान किया। प्रकृति विरुद्ध सब काम किया इसीलिये तो तुमने मृत्युदान दिया। मैं तो मरकर परलोक गया अपनी सत्ता सब सौंप गया। फिर भी हर वर्ष बुलाते हो पुतले को आग लगाते हो दुनिया को ये समझाते हो। रावण को मैंने जला दिया लंका का दीपक बुझा दिया। एक प्रश्न मैं तुमसे करता हूँ उम्मीदें प्रत्युत्तर की रखता हूँ। रावण तो जीवित रहा नहीं कुंभकरण भी बचा नहीं। लंका भी जलकर राख हुई मेघनाद की भी साख गई । फिर भी सीता अब क्यों रोती है नित नारी अपह्रत क्यों होती है? पुतले को आग लगा करके अपने को राम कहाते हो। बलात्कारिता निज सीता को बचा नहीं तुम क्यों पाते हो ? रामत्व तुम्हारा रहा नहीं या रावण है बचा कहीं? सौगंध तेरा तुझको देता हूँ जिस क्षण बन जाओगे तुम राम होगा छिपे हुये रावण का काम तमाम। ....मनोज कुमार मिश्र"पद्मनाभ"
Comments
Post a Comment